पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) गणतंत्र दिवस के अवसर पर एस.डी.वी. पब्लिक स्कूल, नत्थुपुर रोड, कुरथौल, पटना के प्रांगण में झंडोतोलन समारोह के साथ बारहवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2025–26 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नर्सरी से नवम वर्ग तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
खेलकूद प्रतियोगिता में केक रेस, बैग रेस, फ्रॉग रेस, बुक बैलेंसिंग, ग्लास पिरामिड, हर्डल रेस, रिले रेस, लॉन्ग जंप, हाई जंप, कबड्डी और टग ऑफ वार जैसे खेल आयोजित किए गए. कक्षा चतुर्थ और पंचम के विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट मैच भी खेला गया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं विद्यालय प्रबंधन द्वारा शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया. कबड्डी एवं टग ऑफ वार सहित विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदनों के विद्यार्थियों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में एस.डी.वी. वेलफेयर सोसायटी के सचिव, अध्यक्ष एवं विद्यालय के निदेशक राजेश्वर कुमार उपस्थित रहे. विद्यालय के निदेशक, उपनिदेशक अनिल कुमार, प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार एवं उपप्राचार्य ने मुख्य अतिथि के साथ झंडोतोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद गुब्बारे उड़ाकर और मशाल जलाकर खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार ने बच्चों को राष्ट्रभक्ति, शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है और शारीरिक-मानसिक विकास के लिए खेलकूद अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य सुरेश कुमार पाण्डेय ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
