बिहार

शेखपुरा में PMAY-G के 5 लाभुकों को मिली नए घर की चाभी, 5 को मिला आवास का स्वीकृति पत्र

शेखपुरा, उमेश कुमार : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। ग्रामीण कार्य मंत्री श्री श्रवण कुमार भी VC से जुड़े।

कार्यक्रम के दौरान योजना के सफल क्रियान्वयन के तहत 5 लाभुकों को उनके नवनिर्मित आवास की प्रतीकात्मक चाभी सौंपी गई। चाभी मिलने के साथ ही इन लाभुकों का गृह-प्रवेश भी संपन्न हुआ।

चाभी पाने वाले लाभुक :

  1. मीना देवी, मदारी
  2. पुष्पलता सिन्हा, देवले
  3. मुकेश मिश्रा, कारे
  4. सीमा देवी, चितौरा
  5. ईशा भारती, गव्य

वहीं 5 नए चयनित लाभुकों को आवास निर्माण शुरू करने के लिए औपचारिक स्वीकृति पत्र भी प्रदान किया गया।

स्वीकृति पत्र पाने वाले :

  1. पारस ठाकुर, कारे
  2. लिल्कू पंडित, मेहूस
  3. वीरमणि कुमार, कोसुंभा
  4. फुलिया देवी
  5. शैला देवी, कुसुंभा

जिलाधिकारी श्री शेखर आनंद ने सभी लाभुकों को चाभी और स्वीकृति पत्र वितरित किए। इस दौरान लाभुकों को आवास निर्माण के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें मनरेगा के तहत मजदूरी और स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण राशि जैसी अन्य योजनाओं से जोड़ने के बारे में भी जागरूक किया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार, डीआरडीए निदेशक प्रशांत कुमार, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित थे।

Related posts

सीएम का नया फॉर्मूला : एक अधिकारी-एक मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन की लेंगे जिम्मेदारी

पटना में Swiggy राइडर्स को दिया गया जीवनरक्षक प्रशिक्षण

चीनी की कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी : गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

error: