बिहार

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में पांच लोग हुए घायल

जमुई(मो० अंजुम आलम): सोनो थाना क्षेत्र के तिलबेरिया गांव में मवेशी के द्वारा नेवारी खाने को लेकर सोमवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।इस मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग तो दूसरे पक्ष से दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को स्वजन के द्वारा इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सोनो में भर्ती कराया गया, जहां से पांचों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया।घायलों में एक पक्ष से सोनो थाना क्षेत्र के तिलबेरिया गांव निवासी बच्चू यादव,सचिन यादव और भुनेश्वर यादव शामिल है, जबकि दूसरे पक्ष से पुजर यादव और रामदेव यादव घायल हुए हैं।

एक पक्ष के घायल बच्चू यादव ने बताया कि उनका नेवारी रखा हुआ था और रामदेव यादव का मवेशी नेवारी खा लिया, जिसे कहने पर उन लोगों के द्वारा लाठी-डंडे वह टांगी से मारपीट किया जाने लगा। जबकि दूसरे पक्ष से रामदेव यादव ने बताया कि उनके मवेशी के पास उन लोगों के द्वारा नेवारी रखा गया था, लेकिन उनका मवेशी निवारी अभी खाया नहीं था। इसी दौरान सभी लोग आए और मारपीट करने लगे। दोनों पक्ष के घायलों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाना की पुलिस को सूचना दी है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Related posts

ज्वेलर्स व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर DGP बिहार एवं ADG लॉ एंड ऑर्डर के साथ संवाद कार्यक्रम

भिखना पहाड़ी में AISA का कैंडल लाइट विजिल, छात्रों ने सत्य निकेतन हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

पटना को जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क और फुटपाथ से हटाए जा रहे अवैध कब्जे

error: