बिहार

दामाद की मांग पूरा नही होने पर ससुराल में मारपीट

नालंदा(राकेश): दीपनगर थाना क्षेत्र के पांचौड़ी गांव में एक दामाद ने ससुराल में घुसकर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में बताया जाता है कि पत्नी किरण कुमारी ने बताया कि हमारी शादी दीपनगर थाना क्षेत्र के तारपर लखरमा गांव में मुकेश कुमार से हुई थी बेटी पैदा होने पर पति के द्वारा हमारे परिजनों से बच्ची के भरण पोषण के लिए 10 लाख रुपए की मांग करने लगे गरीबी के कारण मांग पूरा नहीं किए जाने पर हमारा पति 20 से 30 बदमाशों लोग के साथ हमारे घर में घुस आए और 1,50000 लाख नगदी और जेवरात समेत 5 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया बा लाठी डंडे से मारपीट कर हमारी मां अंजू देवी,पिता रविंद्र प्रसाद, और हमारे भाई सूरज कुमार, और अभिजीत कुमार, साथ मारपीट की वारदात को अंजाम दियाl दीपनगर थाना अध्यक्ष मुस्ताक अहमद ने बताया के दोनों पक्ष के लोगों ने आवेदन लिया है मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है

Advertisements
Ad 1

Related posts

रामनवमी में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना शहर में आज अठारहवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

खनन योद्धाओं का सम्मान : 24 योद्धाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर, अवैध खनन पर सख्ती

error: