क्राइमबिहार

अधिवक्ता के घर भीषण चोरी, पुलिस जांच में जुटी!

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(आदर्श, न्यूज़ क्राइम 24): अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड से जुड़ा है। एक वकील के घर चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 32 लाख के जेवर सहित 2 लाख कैश लेकर अपराधी फरार हो गए हैं. इस घटना के दौरान विनोद कुमार की पत्नी, जो अरविंद महिला कॉलेज में हिंदी विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं, उनकी मृत्युपरांत परिजन दाह संस्कार के लिए बक्सर गए थे. पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता विनोद कुमार के घर बीती रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरी की इस घटना में अधिवक्ता के घर से करीब 32 लाख रुपए के गहने सहित अन्य सामान और करीब 2 लाख नगद की चोरी कर ली गई है.

अधिवक्ता विनोद कुमार के कहने पर उनके पड़ोसी घर का ध्यान रख रहे थे। उनके पड़ोसी के माध्यम से उन्हें रात 11 बजे सूचना मिली कि उनके घर का दरवाजा अंदर से लॉक है। इसी पर वकील साहब को शक हुआ तो उन्होंने स्थानीय थाना को फोन कर इसकी सूचना दी। तत्पश्चात पड़ोसियों और थाना के वहां पहुंचने पर देखा तो पाया गया कि चोरों ने घर में हाथ साफ कर अपराधी कर फरार हो गए. वारदात के संबंध में शक होने पर अधिवक्ता विनोद कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस की पोल खुल गई है। आखिर पुलिस कितनी एक्टिव है। इस चोरी से पता चल गया है। फिलहाल अब देखने वाली बात यह होगी कि इस चोरी की घटना को पुलिस कितने दिनों में सुलझा पाती है। फिलहाल सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।

Related posts

NISM क्विज में एलएनएमआई पटना का शानदार प्रदर्शन, ईस्ट रीजनल राउंड में मिला दूसरा स्थान

पटना सिटी में सजी ‘कैमरे में धड़कता शहर’ फोटो प्रदर्शनी

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध के कटाव प्रभावित हिस्से का पथ निर्माण मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने किया निरीक्षण

error: