बिहार

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग

पटनासिटी(न्यूज क्राइम 24): बड़ी खबर इस वक्त पटना सिटी से निकल कर सामने आ रही है एक तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई है हालांकि आग लगने के बाद अफरा-तफरी का माहौल देखा जा रहा है मामला आलमगंज थाना क्षेत्र के नयागांव के पास की है जहां पर एक 3 मंजिला मकान में अचानक आग लग गई जिसके बाद वहां पर के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा जा रहा है।

फिलहाल इस आग लगी की सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की यूनिट को दिया गया इसके बाद स्थानीय थाना की पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई यूनिट गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश में लगी हुई है हालांकि जिस मकान में आग लगी है उस मकान से ठीक है सटे सैंकड़ो मकान और घनी आबादी गुजर बसर करती है

Advertisements
Ad 1

जिसके कारण लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखा जा रहा है हालांकि स्थानीय पुलिस भीड़ पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही है फिलहाल फायर ब्रिगेड के जांबाज आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि इस अगलगी की घटना में एक महिला आंशिक रूप से झुलस गई है जिन्हें इलाज हेतु एनएमसीएच अस्पताल में ले जाया गया है फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है आग कैसे लगी अभी तक यह स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

error: