क्राइमताजा खबरेंबिहार

बेखौफ अपराधियों ने मोबाइल दुकानदार को मारी गोली घटनास्थल पर हुई मौत

मनेर(आनंद मोहन): मंगलवार को देर रात में मनेर थाना क्षेत्र के शेरपुर बजार के पास बेखौफ अपराधियों ने मोबाइल दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक युवक की पहचान ब्रह्मचारी पोखर हिराटोला के ललित राय का पुत्र निराला कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल दुकानदार अपने दुकान में बैठकर मोबाइल बेच रहा था इसी दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल सवार चार की संख्या में अपराधियों ने दुकान में घुसकर मोबाइल दुकानदार निराला कुमार को ताबड़तोड़ चार गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुटी रही। हत्या से आक्रोशित परिजनों ने शव को रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को रखकर सड़क जाम कर हंगामा कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन अपने पूरे दलबल के साथ मौके पहुंचे शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Advertisements
Ad 1

फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वही शेरपुर पश्चिमी के समाजसेवी संतोष कुमार ने मृतक के परिजनों से मिलकर गहरा शोक संवेदना व्यक्त की है एवं सरकार और प्रशासन से मांग किया है कि जल्द से जल्द घटना में सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की जाए।

Related posts

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ पटना में विरोध, पीएम मोदी का पुतला फूंका

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

error: