बिहार

किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन, धान की फसल जलाकर जताया विरोध

शेखपुरा, उमेश कुमार :  सात सूत्री मांगों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को पटेल चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. धरना के बाद किसान पैदल मार्च करते हुए समहरनालय पहुंचे, जहां अपनी मांगों को लेकर धान की फसल जलाकर सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया. भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संयोजक सुरेश प्रसाद और महासचिव सुबोध कुमार ने कहा कि बिहार के किसानों की स्थिति देश में दयनीय हो चुकी है.

Advertisements
Ad 1

उन्होंने आरोप लगाया कि किसान खेती छोड़ मजदूरी करने को मजबूर हैं और सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण राज्य से पलायन बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है. किसान नेताओं ने फसलों पर एमएसपी की गारंटी लागू करने, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, सिंचाई की गारंटी, चकबंदी कानून लागू करने, मेडिकल कॉलेज निर्माण तथा घाटकोसांभा प्रखंड को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी. धरना-प्रदर्शन में यूनियन के जिलाध्यक्ष हरिहर महतो, मंजय कुमार, वशिष्ठ यादव, पूनम देवी, उषा देवी, बालेश्वर चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे.

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री

error: