झारखण्ड

फैक्ट्री में लगी आग, मची अफरा-तफरी

धनबाद(न्यूज़ क्राइम 24): सिंदरी के निर्माणाधीन हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. यह आग यूरिया प्लांट के सीसीआर बिजली सब स्टेशन के बाहरी हिस्से में लगी थी.धनबाद में सिंदरी के निर्माणाधीन हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (हर्ल) के यूरिया प्लांट के सीसीआर बिजली सब स्टेशन के बाहरी हिस्से में केबल में ब्लास्ट होने से आग लग गई. इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. हर्ल के अधिकारी कुंदन किशोर का कहना है कि लैब बिल्डिंग के ऊपर मोटा कारपुलिंग का प्लास्टिक रखा हुआ था,उसी में आग लगी है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Advertisements
Ad 1

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: