अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड के भंगही पंचायत वार्ड संख्या 15 अंतर्गत ग्रामीणों के घर रविवार को कालाजार के रोकथाम के लिए घर-घर दवाई का छिड़काव किया जा रहा था तभी छिड़काव करने वाले कर्मी के थैला में रखे दवाई के पैक को जब गौर से देखा गया तो पता चला कि टैगरोश रूबी 50 डब्लू पी जून 2021 तथा अल्फासाईपरमेथ्रिन जुलाई 2021 में ही एक्सपायर हो चुका है । जब इस बाबत छिड़काव करने वाले कर्मी लुटेश यादव ,प्रमोद यादव तथा मिट्ठू यादव से पूछा गया तो कर्मियों ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दवाई मुहैय्या कराया गया है । जबकि मौके पर ही इन कर्मियों के द्वारा मोबाईल से स्वाथ्य विभाग नरपतगंज में कालाजार के काम को देख रहे टीम सुपरवाइजर राजेश कुमार मंडल से बात करवाया तो उन्होंने कहा कि छिड़काव करने वाले कर्मी गलती से अपने घर रखे एक्सपायरी डेट की दवाई को ले कर चले गए है जबकि नया दवाई विभाग में रखा हुआ है । वही वार्ड संख्या 15 अंतर्गत 46 घरो में रविवार को छिड़काव किया गया है जबकि भंगही पंचायत में पहले ही सैकड़ो लोगो के घरों में दवाई का छिड़काव किया जा चुका है । स्वाथ्य विभाग के द्वारा एक्सपायरी डेट के दवाई का छिड़काव करने से स्वाथ्य विभाग के ऊपर कई गम्भीर सवाल खड़ा हो रहा है । एक्सपायरी डेट कि दवाई से कही जानबूझ कर छिड़काव तो नहीं किया गया है या फिर घपले घोटाले के लिए एक्सपायरी दवाई का प्रयोग किया जा रहा था । फिलहाल यह जाँच यह का विषय है जांच के बाद ही मामला सामने आएगा इसके लिए असली गुनाहगार कौन है.
मामला गम्भीर है जाँच कर करवाई की जाएगी-
जानकारी मिली है यह मामला गम्भीर है जिनके द्वारा एक्सपायरी डेट के दवाई का छिड़काव किया गया है जाँच कर करवाई की जाएगी।
डॉ० रूपेश कुमार, नरपतगंज एपीएस सी
