बिहार

अपराध नियंत्रण में बेहतरीन काम, पटना के दो थानेदार हुए सम्मानित

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले की मासिक अपराध गोष्ठी, जो 11 अगस्त 2025 को आयोजित हुई, जुलाई माह के दौरान अपराध नियंत्रण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो थानाध्यक्षों को सम्मानित किया गया हैं। थानाध्यक्षों ने अपराध नियंत्रण के दृष्टिकोण से सक्रिय सूचना संकलन कर अवैध आग्नेयास्त्र, कारतूस एवं शराब की उल्लेखनीय बरामदगी की है, जिससे अपराध पर अंकुश लगाने में सफलता मिली।

Advertisements
Ad 1

वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना ने उनके कार्य को सराहनीय और प्रशंसनीय बताते हुए खुसरूपुर के तात्कालीन थानेदार (वर्तमान में चौक थाना) मंजीत कुमार ठाकुर और रानीतलाब थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार को नगद पुरस्कार प्रदान किया। इस प्रकार की कार्रवाई से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है और यह अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायक है।

Related posts

पटना में डिज्नीलैंड मेला का भव्य आगाज़, ‘रशियन जलपरी’ और भूत बंगला बने आकर्षण का केंद्र

बिहार बोर्ड की विशेष व कम्पार्टमेंटल परीक्षाएं दूसरे दिन शांतिपूर्ण संपन्न

बिहार सीएम की सख्ती : विक्रमशिला सेतु पर वैकल्पिक रूट तुरंत बनाएं, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

error: