पटना, अजित। आज फुलवारी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत नगवा, नगवा महादलित टोला, बालापुर महादलित टोला, अबु लोदीपुर इलाके में “संवाद फुलवारी – आबाद फुलवारी” अभियान के अंतर्गत व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
अभियान में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राज्य प्रभारी अरुण मांझी रहे. जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार ने सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं. हमारा उद्देश्य है कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
जनसंपर्क के दौरान जल-जीवन-हरियाली योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, सात निश्चय योजना, नल-जल, नाली-गली, सड़क निर्माण, इंटरनेट सुविधा, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, दलित-महादलित बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय योजना, शौचालय निर्माण जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दी गई।
इस मौके पर सुमित कुशवाहा, भवानी सिंह, अंबिका कुशवाहा, संतोष जसवार, सुरेश महतो, भूषण रजक, टिंकु सिंह, रंजीत कुमार, गोपाल चंद्रवंशी, लालमोहन मांझी, सुखारी मांझी, गोलु मांझी, बसंत मांझी, विकास मांझी, अनिल चौधरी, सोहराई मांझी, मालती देवी, लीला देवी, अनीता देवी, मीना देवी, ममता देवी, उर्मिला देवी, कलावती देवी, किरण देवी, सीमा देवी, रीता देवी, मंजू देवी, उषा देवी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में सभी एनडीए कार्यकर्ताओं ने अरुण मांझी के नेतृत्व में फुलवारी विधान सभा क्षेत्र के “हरेक बूथ-एनडीए मजबूत” को धरातल पर उतारते हुए आदर्श मॉडल पेश करने का संकल्प दोहराया।
