बिहार

पिता के साये के बिना भी नहीं टूटा हौसला : मां की प्रेरणा से गौरव कुमार ने यूपीएससी में पाई सफलता

पटना, अजित। पटना के बेऊर जेल रोड इलाके के रहने वाले गौरव कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 338वां स्थान हासिल कर अपने परिवार और इलाके का नाम रोशन किया है. पिता के निधन के बाद भी कठिन परिस्थितियों में लगातार मेहनत करते हुए उन्होंने यह सफलता प्राप्त की। गौरव कुमार के पिता स्व. अरविन्द्र कुमार घोष अब इस दुनिया में नहीं हैं. पिता के नहीं रहने के बावजूद उनकी मां सोनामती कुमारी ने बेटे को हर कदम पर हिम्मत और प्रेरणा दी. मां के उत्साहवर्धन और अपने दृढ़ संकल्प के बल पर गौरव कुमार ने वर्षों की कठिन तैयारी के बाद यह मुकाम हासिल किया।

बताया जाता है कि गौरव कुमार पिछले कई वर्षों से यूपीएससी की तैयारी में जुटे हुए थे. पढ़ाई के प्रति उनकी लगन और अनुशासन ने आखिरकार उन्हें सफलता दिलाई. परिवार के लोगों का कहना है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे। गौरव कुमार का घर बेऊर जेल रोड, पाटलीपुत्र केंद्रीय विद्यालय के पीछे, शिवाजीनगर, पटना में है. उनकी सफलता की खबर मिलते ही इलाके में खुशी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

Advertisements
Ad 1

परिवार के लोगों का कहना है कि गौरव कुमार की इस उपलब्धि में उनकी मां की बड़ी भूमिका रही है. उन्होंने हमेशा बेटे को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और कठिन समय में उसका हौसला बढ़ाया. आज उसी मेहनत और त्याग का परिणाम है कि गौरव कुमार ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है।

Related posts

भू-राजनीतिक संघर्ष के आर्थिक प्रभाव पर पीएमए का राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित

अहिंसा परमो धर्मः – भगवान महावीर के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत : संजय सरावगी

पटना में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, पारदर्शिता व सख्त कार्रवाई के निर्देश

error: