बिहार

प्राथमिक विद्यालय हनुमान नगर के 60 डिसमिल जमीन पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अंचार पंचायत वार्ड संख्या- 04 हनुमान नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय के 68 डिसमिल जमीन में से लगभग 60 डिसमिल जमीन पर स्थानीय लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। अतिक्रमण किए जाने के कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे को खेलकूद करने के लिए विद्यालय के अलावा मैदान नहीं है। जबकि बच्चों का शारीरिक विकास होना कई मायने में महत्वपूर्ण है। ऐसा प्रतीत होता है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा विद्यालय के प्रति इस रवैया से कहीं ना कहीं भ्रष्टाचार का बढ़ावा देना एवं अतिक्रमणकारियों के मनोबल को बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

इस बाबत तत्कालीन प्रधानाध्यापक अशोक कुमार मंडल ने बताया कि विद्यालय का स्थापना 1956 ईस्वी में हुआ था, तब से लेकर आज तक इस विद्यालय की जमीन को स्थानीय लोगों के द्वारा अतिक्रमण ही किया जा रहा है इस संबंध में मेरे कार्यकाल में भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरपतगंज एवं अंचल पदाधिकारी को अतिक्रमण से मुक्त कराने हेतु आवेदन प्रेषित किया गया था, परंतु आवेदन के आलोक में अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि लगभग 60 डिसमिल जमीन पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे को शारीरिक विकास के लिए खेलकूद करने हेतु मैदान की आवश्यकता है, जो नहीं है। तथा सुरक्षा की दृष्टिकोण से विद्यालय में चार दिवारी होना अति आवश्यक है। चारदीवारी नहीं होने से पढ़ने वाले बच्चे सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Related posts

15 दिवसीय अभिनय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

3 वर्षीय बच्चे के लिवर कैंसर का सफल जटिल ऑपरेशन, सात घंटे चली हाईटेक सर्जरी से मिली नई जिंदगी

छत से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत : तीन दिन बाद भी गुत्थी बरकरार, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म से इनकार…

error: