बिहार

फुलकाहा से लक्ष्मीपुर जाने वाली सड़क कीचड़ व नालों में तब्दील

अररिया(रंजीत ठाकुर): लगातार हो रही बारिश से फुलकाहा से लक्ष्मीपुर जाने वाली सड़क फुलकाहा बाजार स्थित कीचड़ व नालों में तब्दील हो गया है, जिससे आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की पैदल चलने वाले लोगों को हाथों में चप्पल उठा कर कीचड़ व पानी में चलने को मजबूर है। इसी बात को लेकर आज दर्जनों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार व विभागीय पदाधिकारी के ऊपर लापरवाही एवं भ्रष्टाचारी का आरोप लगाते हुए रोष प्रकट किया।मौके पर राजेश चौड़रिया,कौशल कुमार,चंदन साह, शम्भू ठाकुर, विनय ठाकुर,श्याम ठाकुर,आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि समय रहते इस सड़क का मरम्मत व निर्माण कार्य नहीं हुआ तो हम लोग बड़ा आंदोलन करेंगे। लोगों ने यह भी कहा कि यह सड़क 80 के दशक में निर्माण किया गया था लेकिन आज तक सड़क में बड़े पुल का निर्माण नहीं किया गया जिससे प्रत्येक वर्ष यह सड़क बरसात के समय टूट जाता और हम लोगों को पानी व कीचड़ में चलना पड़ता है। खास करके महिलाओं को इस सड़क से गुजरने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। फुलकाहा बाजार के आसपास के गांव के लिए एकमात्र यह सड़क है, इसी सड़क से फुलकाहा थाना, अस्पताल, विद्यालय आदि जाते है। लोग बताते हैं कि इमरजेंसी पड़ने पर भी सड़क के वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

Related posts

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्यापुलिस जांच में जुटी

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

error: