बिहार

इस्माइलपुर में बिजली विभाग की छापेमारी, एक लाख का लगाया जुर्माना!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): बिजली विभाग की छापेमारी दल ने फुलवारी शरीफ़ प्रखंड के इस्माइलपुर गांव में एक घर मे बगैर कनेक्शन बिजली उपभोग करते देख विधुत ऊर्जा चोरी का मामला दर्ज कराया है. इस मामले में कन्या विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल पुनपुन विकास कुमार कनौजिया ने बताया कि इस्माईलपुर निवासी सत्येंद्र सिंह बगैर एल टी लाईन कनेक्शन लिए ही बिजली उपभोग कर रहे थे जिससे विभाग को एक लाख पांच हजार तिहत्तर रूपया का नुकसान हुआ है. इनके खिलाफ परसा बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का आवेदन दिया गया है. छापेमारी दल में अभय कुमार सहायक विद्युत अभियंता एसटीएफ मसौढ़ी, चंदन कुमार सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति, पुनपुन अवर प्रमंडल एवम अन्य विधुतकर्मी शामिल रहे।

Related posts

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब, प्रभावित इलाकों में शुरू की लंगर सेवा

बाढ़ पीड़ितों की चिंता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 16 सितंबर को बिहार दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

क्षमा और आत्मशुद्धि के संकल्प के साथ पर्युषण महापर्व का विधिवत समापन

error: