बिहार

अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ का चुनाव संपन्न

गया(अरुणजय प्रजापति): अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हो गया। इस चुनाव में प्रदेश स्तर से लेकर बलौक स्तर तक राज्य के सैकड़ों मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया।

डुमरिया प्रखंड में प्राथमिक विद्यालय नंदयी देवचंदडीह में मतदान केंद्र बनाए गए थे। जहां पर बड़ी संख्या में दांगी परिवार के भाई-बहनों ने अपने चहेते उम्मीदवार को वोट दिया।

मतदान ठीक और शांति से हो,थाना प्रभारी भदवर शंभू प्रसाद देखने पहुंचे। चुनाव व्यवस्था देखकर थानाध्यक्ष काफी गदगद हुए। प्रखंड चुनाव अध्यक्ष और पूर्व प्रमुख रामचंद्र सिंह दांगी भी डटे रहे।

Advertisements
Ad 1

डुमरिया प्रखंड में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मिथिलेश सिंह दांगी और जितेंद्र कुमार दांगी के बीच मुकाबला है। मतदान गिनती से ही फैसला होगा कि प्रखंड अध्यक्ष कौन बनते हैं।

मिथिलेश सिंह दांगी अबतक पिछले तीस वर्षों से निर्विरोध अध्यक्ष रहें हैं। मिथिलेश सिंह दांगी ने कहा कि हमें देखना है कि हमारे किए गए कार्यों से लोग खुश हैं या नाखुश।पंद्रह जनवरी को गुरुआ में गिना जायेगा व पुरे राज्य का मतपेटी को गुरुआ में गिना जाएगा।

Related posts

बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन से लेकर किसानों की आय बढ़ाने तक, बिहार ने VSI के साथ मिलाया हाथ

गन्ना किसानों की समृद्धि एवं चीनी उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए विभाग प्रतिबद्ध : सचिव

हेल्थ वाड़ी स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति का आधार बनेगी : इंजीनियर कुमार शैलेंद्र

error: