बिहार

फुलवारी शरीफ में ईद मिलादुन्नबी और 34वां उर्स मुबारक सम्पन्न, बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने लगाई हाजिरी

फुलवारीशरीफ, अजित। आस्ताना-ए-रिजविया कादरिया मिलाद खाना मुकदस, शाह अलवी लेन, मिल्कियाना, फुलवारी शरीफ में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी और हजरत सैय्यद शाह असरारूल हक कादरी अलैहिर रहमा का 34वां उर्स मुबारक अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया. वहीं गुरुवार को शीश महल मिलकर आना मोहल्ला में पैगंबर हजरत सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मुबारक मौके पर मुए मुबारक की जियारत कराई जाएगी।

हजरत सैय्यद शाह असरारूल हक कादरी के उर्स क़ो लेकर सुबह फजिर की नमाज के बाद कुरानख्वानी और चादरपोशी का सिलसिला शुरू हुआ. बड़ी तादाद में दूर-दराज से आए अकीदतमंदों ने सरकार कादरी के दरबार में पहुंचकर चादर पेश की और अपनी-अपनी मुरादें मांगी।

Advertisements
Ad 1

शाम को नमाज-ए-मगरीब के बाद मिलादुन्नबी का जलसा हुआ जिसमें खुसूसी खिताब हजरत सैय्यद शाह मौलाना मंजूरूल हक कादरी (सरकार कादरी) ने फरमाया. उसके बाद तबर्रुकात और नान-नमक तकसीम किया गया।

आज उर्स के मौके पर सरकार कादरी का दीदार और जियारत का भी इंतजाम किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मर्द, औरतें और नौजवान शामिल हुए. अकीदतमंदों ने मुल्क और मिल्लत की तरक्की, अमन व सलामती और दीन-दुनिया की कामयाबी के लिए दुआ की। आयोजकों ने बताया कि यह उर्स और मिलादुन्नबी का प्रोग्राम हर साल बड़ी शिद्दत और शान से मनाया जाता है और इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग शिरकत कर सरकार कादरी के दरबार से फैज़याब होते हैं।

Related posts

अंबेडकर अमृत प्रसादोत्सव 14 अप्रैल को, बाबा साहेब के प्रतिमा का होगा दुग्धाभिषेक

इलाज के साथ स्वच्छता का संकल्प : एम्स पटना में स्वच्छता पखवाड़ा शुरू

पत्रकारों से बदसलूकी मामले में नौबतपुर थानेदार पर जांच, डीजीपी ने आईजी को दिया आदेश

error: