बिहार

पूर्व सांसद पप्पू यादव के गिरफ्तारी के विरोध में युवा परिषद एवं छात्र परिषद के द्वारा किया गया पुतला दहन

बिहारशरीफ: जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव को देर रात सुपौल की वीरपुर जेल में शिफ्ट किया गया है. 32 साल पुराने एक अपहरण केस में पप्पू यादव की मंगलवार को पटना में गिरफ्तारी हुई. इसके बाद उन्हें मधेपुरा लाया गया, जहां कोर्ट ने पप्पू यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पप्पू यादव गिरफ्तारी के बाद पूरे बिहार में नीतीश कुमार के काफी किरकिरी हो रही है आज पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में जन अधिकार पार्टी के छात्र एवं युवा परिषद के द्वारा 17 नंबर चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि पप्पू यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर एनडीए सरकार ने साजिश के तहत गिरफ्तार करने का काम किया है। पप्पू यादव ने बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी के कारनामों को उजागर किया तो एनडिए सरकार ने बदनामी के डर से साजिश के तहत गिरफ्तार करने का काम किया। इस कोरोना महामारी के दौरान बिहार की जनता साइकिल,रिक्शा, ठेला,अपने खन्धे पर अपने परिजनों को अस्पताल तक ढोने पर मजबूर हैं। वहीं राजीव प्रताप रूडी के घर से सांसद निधि के मद से 40 एंबुलेंस छिपाकर जमा करके रखे हुए थे।जिसका मामला उजागर हुआ तो सरकार ने अपनी सत्ता का गलत इस्तेमाल के इस तरह का षड्यंत्र रचने का काम किया, इसीलिए अभिलंब राजीव प्रताप रूडी को गिरफ्तार किया जाए और हमारे लोकप्रिय नेता पप्पू यादव को रिहा किया जाए अन्यथा जाप पार्टी आगे भी आंदोलन करती रहेगी। इस मौके पर राकेश सिंह,रंजन यादव, नीतीश यादव,सत्यम कुमार,समीर कुमार उर्फ करण कुमार,राकेश कुमार ,आशीष कुमार, चंदन पांडे,उत्तम कुमार,युवा परिषद के करण कुमार,एवम छात्र परिषद के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

Advertisements
Ad 1

राकेश नालंदा की रिपोर्ट

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन

error: