बिहार

फतेहपुर में आंधी तूफान से उसे कई घरों के करकट

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): पटना के गौरीचक के पास फतेहपुर पिएरिया कोली समेत आसपास के कई गांव में देर शाम आई तेज आंधी तूफान से कई पेड़ उखड़ कर जहां-तहां गिर गए. इतना ही नहीं कई घरों के करकट फूस का टाट गए . बिजली तार टूटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिससे घंटों बिजली आपूर्ति बाधित हो गई . गांव वालों ने बताया कि अचानक आई तेज आंधी से रास्ते पर दर्जनों पेड़ गिर कर आवागमन बाधित कर दिया इतना ही नहीं कई झोपड़ियों के करकट व फूस के टाट उड़ गया जिससे लोगो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

Advertisements
Ad 1

पटना सुरक्षा बांध वाली सड़क पर जहां-तहां दर्जनों पैर उखड़ कर गिर गया जिससे आवागमन को सुचारू करने में घंटों मशक्कत करना पड़ा. इतना ही नहीं तेज हवा के चलते बिजली के तार टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गए .भीषण गर्मी से लोगो को आंधी ने राहत तो जरूर दिलाया लेकिन पूरे इलाके में रात भर कई गांव पंचायत के लोगों को अंधेरे में ही बिताना पड़ा. आंधी तूफान थमने के कई घंटे बाद पहुंचे बिजली विभाग के कर्मियों ने बिजली के तारों को दुरुस्त करना शुरू किया. कोई फतेहपुर गांव के ग्रामीण के बच्चे का सर पेड़ की डाली से टकराने से फट गया जिसे इलाज के लिए लोग अस्पताल ले गए.

Related posts

हज 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 20 जुलाई तक भरे जाएंगे फॉर्म

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

error: