अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के सीमावर्ती फुलकाहा बाजार स्थित अरुण टेंट हाउस के एक गौदाम में कल शुक्रवार की देर रात्रि अचानक आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। कच्चे बने इस गोदाम में दर्जनों तिरपाल, मूर्तियां, सजावट के अन्य सामान इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं दर्जनों शामियाना आदि जलकर खाक हो गया। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गत रात करीब 12:30 बजे अचानक आग भड़क गई जिससे गोदाम में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गए। जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया परंतु तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था गनीमत रही कि यह आग समीप बने घर में नहीं फैल पाई अन्यथा बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था । लोगों ने इसकी सूचना उसी समय गोदाम के मालिक अरुण कुमार साहा को मोबाइल से दी। सूचना पाकर टेंट मालिक श्री साह गोदाम पर पहुंचे लेकिन आग की लपट इतनी तेज थी कि इसे बुझाने में घंटों लग गए और तब जाकर कहीं आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में गोदाम में रखे सभी सामान जल गए और कुछ भी बचाया नहीं जा सका। वहीं आग लगने के सही कारण का अब तक पता नहीं चल पाया है।
