बिहार

सड़क पर वाहन छोड़ भागा चालक, ₹45,000 का निकला लंबित चालान

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक यातायात, पटना के निर्देश पर शहर में चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन चालक पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए अपना वाहन बीच सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जब ट्रैफिक पुलिस ने उस वाहन की जांच की तो पता चला कि उस पर ₹45,000 का चालान लंबित है। पुलिस ने तुरंत वाहन को जब्त कर लिया है और अब संबंधित वाहन मालिक की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
Ad 1

पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि शहर में ऐसे वाहन चालकों पर लगातार नजर रखी जा रही है जो नियमों का उल्लंघन कर यातायात व्यवस्था को बाधित कर रहे हैं। इस अभियान के तहत भारी संख्या में चालान काटे जा रहे हैं और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

error: