बिहार

डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, छात्रों ने सीखे स्वस्थ जीवन के सूत्र

दिल्ली, आशीष रंजन :  डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग समिति द्वारा स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ से हुआ। प्राचार्य प्रो. सदानंद प्रसाद ने कहा कि ‘स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है’। योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक विकास और सकारात्मक सोच भी देता है। उन्होंने छात्रों से योग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में ताड़ासन, पदहस्तासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन, सर्वांगासन, सेतुबंध आसन, पवनमुक्तासन सहित कई आसनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही कपालभाति, अनुलोम-विलोम और शीतली प्राणायाम की विधि व लाभ बताए गए। विशेषज्ञों ने कहा कि योग मन, मस्तिष्क और शरीर में सामंजस्य स्थापित कर व्यक्ति को तनावमुक्त बनाता है।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में आयोजित योग प्रतियोगिता में भूमि शर्मा (प्रथम वर्ष) ने प्रथम, कुनिका (प्रथम वर्ष) ने द्वितीय और प्रेरणा कुमारी (प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को महाविद्यालय प्रशासन ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर ‘इंटरनेशनल योगा’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया, जिसका उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता और अनुसंधान को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में योग समिति संयोजक संगीता शर्मा, सह-संयोजक डॉ. तूलिका सनाढ्य तथा सहयोगी विद्यार्थी लक्की, हिमांशु, हीना काजल का विशेष योगदान रहा। समापन पर सभी ने नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया।

Related posts

माहुरी वैश्य मंडल के नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच, निःशुल्क दवा-चश्मा वितरित

बिहार के स्कूल-कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल होगा योग : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

मिल्लत कॉलेज में विश्व योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन

error: