बिहार

पारस एचएमआरआई में डॉक्टर डे मनाया गया

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): डॉक्टर्स डे के अवसर पर पारस एचएमआरआई में कई गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें गेम्स और फन एक्टिविटीज शामिल रहा। पारस एचएमआरआई में कार्यरत डॉक्टरों ने खूब आंनद लिया। इसके अलावा एक एफएम चैनल ने चिकत्सकों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए ‘थैंक्यू डॉक्टर्स’ कार्यक्रम का भी आयोजन किया। इसमें आरजे ने चिकित्सकों से एक से बढ़कर एक गेम्स खेलवाये, जिसमें अपनी जीत के लिए डॉक्टर्स ने खूब मेहनत की। साथ ही फन एक्टिविटीज में भी शामिल हुए। आरजे की कॉमेडी ने सभी डॉक्टरों को हंसते – हंसते लोटपोट कर दिया। इस फनी गेम्स में विजेता डॉक्टरों को एफएम चैनल की ओर से गिफ्ट भी दिया गया। इस अवसर पर यूनिट हेड आकाश सिन्हा ने डॉक्टर्स डे पर सभी को शुभकामनाएं दी।

उन्होंने ने बताया कि “इस दिन को पहली बार साल 1991 में मनाया गया था और तबसे हर साल 1 जुलाई को डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। डॉक्टरों डे पहली बार बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ बीसी रॉय के सम्मान में मनाया गया था। उन्होंने बताया कि पारस एचएमआरआई 10 वर्षों से बिहारवासियों की सेवा कर रहा है। सभी विभाग में अव्वल दर्जे के डॉक्टर यहां मौजूद हैं। अब यहां के मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ता है। पहले मरीजों को बिहार के बाहर इलाज के लिए भटकना पड़ता था। इस मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में सभी गंभीर और जटिल बीमारियों का इलाज और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है। हमलोग हर रोज क्रिटिकल ऑपरेशन कर रहे हैं”। इस मौके पर पारस एचएमआरआई के डॉक्टर ए ए हई (डायरेक्टर – जनरल सर्जरी) के साथ सभी डॉक्टर और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

शिविर में नागरिकों की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई : चोरी के आरोपी गिरफ्तार, अपहरण मामले में नाबालिग बरामद!

मिशन मोड में बनायें पात्र लाभुकों का राशन कार्ड : डीएम

error: