बिहार

जिला पदाधिकारी अररिया ने सामान्य प्रशाखा का किया निरीक्षण

अररिया(रंजीत ठाकुर): श्री प्रशांत कुमार सीएच, जिला पदाधिकारी अररिया द्वारा आज शनिवार को समाहरणालय स्थित सामान्य प्रशाखा का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित प्रभारी पदाधिकारी सामान्य प्रशाखा को आवश्यक दस्तावेजों को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रख- रखा को लेकर कई आवश्यक जरूरी निर्देश दिए। कार्यालय में खराब पड़े फोटोस्टेट मशीन एवं अन्य उपकरण जो उपयोग लायक यदि नहीं है, तो उसे नियमानुसार अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सेवा निवृत्त चौकीदार, वफादार से संबंधित पूर्ण विवरणी पुलिस उपाधीक्षक से समन्वय बनाकर सूची तैयार कर समर्पित करने तथा विभागीय आवश्यक पत्रों का निष्पादन ससमय करने का निर्देश दिए।

Advertisements
Ad 1

Related posts

टीकाकरण दिवस पर पैगम्बरपुर में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता कार्यक्रम

मिशन मोड में करें टी.बी. के रोगियों की पहचान : डीएम

सामाजिक सुरक्षा पेंशन जरूरतमंदों के लिए स्वावलंबन और सम्मान का आधार : डॉ० अनुप्रिया यादव

error: