पटना, न्यूज क्राइम 24। पैरामेडिकल एसोसिएशन आफ बिहार ने समूचे बिहार में आज आक्रोश मार्च निकाला। बतादें की पिछले दिन पावा पूरी मेडिकल कॉलेज में ओटी अस्सिटेंट की छात्रा के साथ एनेस्थीसिया के विभाग के हेड विजेंद्र कुमार ने अभद्र व्यवहार किया एवं यौन शोषण करने का प्रयास किया था। दोषी डॉक्टर बिजेंद्र प्रसाद एवं अन्य को गिरफ्तार करने को लेकर पैरामेडिकल एसोसिएशन लगातार आंदोलन कर रहा है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि प्रत्येक वर्ष पास करने के नाम पर हर एक मेडिकल कॉलेज में छात्रों को परेशान किया जाता रहा है। बहुत सारी छात्र एवं छात्राएं इन चीजों से परेशान होकर अपना नाम काटा चुके हैं।
छात्रों ने यह भी बताया है कि मेडिकल के इंटर्न डॉक्टर को भी एचओडी के द्वारा परेशान किया जाता रहा है, छात्र संघ के अध्यक्ष भारत भूषण ने कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आक्रोश मार्च के बाद समूचे बिहार में आंदोलन किया जाएगा। साथ ही बिहार पैरामेडिकल छात्र संघ के कोषाध्यक्ष ने कहा है कि ऐसे चंद बेशर्म डॉक्टर के कारण समूचा डॉक्टर समाज बदनाम हो रहा है अति शीघ्र ऐसे डॉक्टर को पद से बर्खास्त करना चाहिए ये गुरु शिष्य परंपरा के लिए अभिसाप ह। पहले भी मेडिकल कॉलेज में इस तरह का घटना देखने को मिला है।
आज समूचे बिहार में आक्रोश मार्च निकाला गया है यह बहुत ही खतरनाक है एक विभाग के अध्यक्ष के द्वारा छात्रा से यौन शोषण करने की प्रयास किया गया वह भी पास करने के नाम पर जिसका सभी साक्ष्य मौजूद है। आक्रोश मार्च पीएमसीएच से कारगिल चौक तक निकल। गया जिसमें सैकड़ो छात्र मौजूद रहे। आंदोलन में संगठन के महासचिव सुरेंद्र कुमार सुमन उपाध्यक्ष लकी कुमार, दिग्विजय प्रताप नारायण सिंह कृष्ण कुमार निशा कुमारी सहित संगठन के तमाम छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। आक्रोश मार्च में निशा कुमारी कोमल कुमारी विकास कुमार मनोहर कुमार, प्रीयेश कुमार, विशाल कुमार,भास्कर कुमार मौजूदा था।
