बिहार

पटना साहिब का विकास मेरी प्राथमिकता : नंदकिशोर

पटना सिटी, (न्यूज क्राइम 24) 7 मार्च। दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की नगरी पटना साहिब में विकास की बयार बह रही है। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने गुरुवार को अपने पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के विकास की लगभग 3.50 करोड़ की 27 योजनाओं का रिमोट दबा कर शिलान्यास किया। इन 27 योजनाओं से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।

खाजेकलां सामुदायिक भवन में गुरुवार को आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा के अध्यक्ष श्री यादव ने कहा, मैं चाहे किसी पद पर रहूं, पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र का सम्यक विकास मेरी प्राथमिकता है। मैं पटना सिटी का बेटा हूं और यहां के हर घर से मेरा पारिवारिक रिश्ता है। श्री यादव ने कहा कि पटना साहिब की जनता से मुझे जो आशीर्वाद मिलता रहा है, उसके लिए मैं आजीवन ऋणी रहूंगा। आपने अपने आशीर्वाद से एक साधारण आदमी को विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचा दिया। यह मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। मैं विश्वास दिलाता हूं कि आपका यह बेटा आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

श्री यादव ने कहा कि गुरुओं की इस पावन भूमि का विकास करना मेरे लिए सौभाग्य ही नहीं, बल्कि पूर्व जन्मों के पुण्य का फल है। इसलिए इस पवित्र धरा को और पुष्पित-पल्लवित करने में मैं अपना जी-जान लगा दूंगा।
इस मौके पर पटना की मेयर सीता साहू के अलावा तरुणा राय, अंजलि राय, विनय कुमार बाला वार्ड पार्षद, दिनेश पटेल, सुरेश पटेल, किरण शंकर, विनय केसरी, लल्लू शर्मा, लड्डू चंद्रवंशी एवं भाजपा के सभी मंडलों के अध्यक्ष व शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह

कन्हैया नगर मुसहरी में दर्जनों महादलित परिवारों के घर तोड़े जाने से आक्रोश

जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कंट्रोल कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, फ्लड फाइटिंग कार्यों की समीक्षा की

error: