बिहार

शेखपुरा को 2028 तक टीबी मुक्त बनाने का संकल्प, डीएम ने 200 मरीजों को बांटी पोषण किट

शेखपुरा, उमेश कुमार : ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत गुरुवार को शेखपुरा जिले में टीबी मरीजों के लिए विशेष पोषण सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने किया।

यह शिविर रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल पल्स और इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, शेखपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।

2028 तक टीबी मुक्त होगा शेखपुरा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम श्री शेखर आनंद ने कहा कि “यह भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। हमारा लक्ष्य वर्ष 2028 तक शेखपुरा जिले को पूरी तरह से टीबी मुक्त बनाना है। इसके लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।”

उन्होंने बताया कि टीबी के इलाज में दवाओं के साथ-साथ बेहतर पोषण का होना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से आज 200 टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया, ताकि मरीज जल्द स्वस्थ हो सकें।

Advertisements
Ad 1

पंचायत स्तर पर होगी शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले को टीबी मुक्त करने के लिए पंचायत स्तर पर संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। बहुत जल्द सभी पंचायतों में यह कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा, ताकि कोई भी संक्रमित व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे।

सम्मानित हुए अधिकारी

इस दौरान रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. आर.पी. सिंह ने डीएम श्री शेखर आनंद, सिविल सर्जन और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और ‘जल-जीवन-हरियाली का पौधा भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में डॉ. एम.पी. सिंह, चेयरमैन रेड क्रॉस, डॉ. मृगेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व सिविल सर्जन सहित रेड क्रॉस के डॉक्टर, सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। सभी ने जिले को टीबी मुक्त बनाने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Related posts

देश भर में भाजपा से जुड़ने की होड़, विकास की राजनीति पर जनता की मुहर : संजय सरावगी‎

भूमि विवादों के त्वरित निपटारे और श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर एसडीओ ने की समीक्षा बैठक

ज्वेलरी उद्योग के चार ऐतिहासिक सुधारों पर केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी से AIJGF प्रतिनिधिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक

error: