बिहार

जनसुनवाई में उप-मुख्यमंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव एवं मंत्री जमा खां ने सुनीं फरियादियों की समस्याएँ

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) शुक्रवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के मा0 उप-मुख्यमंत्री श्री विजेन्द्र प्रसाद यादव एवं मा0 मंत्री जनाब जमा खां ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुँचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके विधिसम्मत एवं त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ में पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री अरुण वर्मा भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जनाब जमा खां ने कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संचालित जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेशभर से आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाती है। इस लोककल्याणकारी पहल से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण एनडीए सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related posts

राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व मुख्यमंत्री ‌भोला पासवान शास्त्री की जयंती उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई

जिले में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस का किया गया आयोजन, मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने का लिया गया संकल्प

जहानाबाद में पिंक बस सेवा शुरू, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित यात्रा की सुविधा

error: