बिहार

बिहार : शेखपुरा डीएम के आदेश पर डिग्री कॉलेजों और मॉडल स्कूलों का व्यापक निरीक्षण

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद के निर्देश पर 5 और 6 अगस्त को जिले के सभी 04 डिग्री कॉलेजों एवं 06 मॉडल विद्यालयों का वरीय पदाधिकारियों द्वारा भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य शैक्षणिक गतिविधियों, आधारभूत संरचना और छात्रों को मिल रही सुविधाओं का आकलन करना था।

राजकीय महाविद्यालय, बाऊघाट (घाटकुसुम्भा) का निरीक्षण अपर समाहर्ता और राजकीय डिग्री महाविद्यालय, शेखोपुरसराय का निरीक्षण अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) ने किया। अन्य डिग्री कॉलेजों का निरीक्षण भी नामित पदाधिकारियों ने किया।

मॉडल उच्च विद्यालय, मुरारपुर का निरीक्षण अनुमंडल पदाधिकारी और राजकीयकृत एस.बी.जे. उच्च विद्यालय, चेवाड़ा का निरीक्षण जिला विकास पदाधिकारी ने किया। शेष मॉडल विद्यालयों का निरीक्षण संबंधित पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

मॉडल स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता, छात्र-छात्राओं को पोशाक की उपलब्धता, भवन का रंग-रोगन, खेलकूद सुविधाएं, स्मार्ट क्लास/ऑनलाइन शिक्षण, प्रयोगशाला और शैक्षणिक संसाधनों की जांच की गई। साथ ही उपस्थिति और कक्षाओं का जायजा लिया गया।

डिग्री कॉलेजों में नामांकन की स्थिति, स्वीकृत और कार्यरत शिक्षकों की संख्या, नियमित कक्षाओं का संचालन, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, पेयजल, शौचालय और अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण हुआ।

निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के लिए प्राचार्यों और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन ने कहा कि जिले के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों और मॉडल विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

Related posts

बिहार, साइबर अपराध पर सख्त : मुख्य सचिव और डीजीपी ने की जिलाधिकारियों-एसपी के साथ समीक्षा बैठक

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किए

संत रविदास के समरसता संदेश को गांव-गांव पहुंचाएगी सरकार : सीएम

error: