बिहार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुण्यतिथि पर किया नमन, दी श्रद्धांजलि

पटना, (न्यूज क्राइम 24) 30 जनवरी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुण्यतिथि पर शत-शत नमन किया और मौन श्रद्धांजलि दी। पटना के गांधी घाट पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर उन्होंने पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी। इस मौके पर सशस्त्र पुलिस द्वारा सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखा गया।

Advertisements
Ad 1

मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री प्रेम कुमार, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री सुमित कुमार सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि महात्मा गांधी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि आज एक विचार बन गए हैं। आज युवाओं को गांधीजी के आदर्शों पर चलने की जरूरत है।

Related posts

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय शहरी आजीविका समूह के सदस्यों को एचआईवी एड्स पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण

error: