बिहार

प्रसिद्ध व्यवसायियों, समाजसेवियों व पत्रकारों के लिए पुलिस निगरानी एवं समन्वय की मांग

पटना, रॉबीन राज। चौक थाना क्षेत्र के निवासी एवं पटना सिटी अनुमंडल शांति समिति के सक्रिय सदस्य रामजी योगेश ने राजधानी पटना में हालिया घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक को एक पत्र सौंपा है। रामजी योगेश ने पत्र में मांग की है कि पटना जिले के सभी थानों एवं अनुमंडलों के अंतर्गत आने वाले प्रमुख उद्योगपति, समाजसेवी, व्यवसायी, चिकित्सक, मीडिया कर्मी आदि के निवास स्थान एवं मोबाइल नंबर का भौतिक सत्यापन किया जाए। साथ ही, पुलिस पदाधिकारियों द्वारा इनसे समन्वय एवं निगरानी बनाई जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।

Advertisements
Ad 1

उन्होंने पत्र में उदाहरण स्वरूप प्रसिद्ध उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या का उल्लेख किया, जिनकी गोली मारकर उनके ही आवास के बाहर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि घटना के बाद पुलिस को घटना स्थल तक पहुँचने में देरी हुई, जिससे यह प्रतीत होता है कि यदि संबंधित जानकारी पहले से थानों के पास होती तो कार्रवाई में तेजी लाई जा सकती थी।रामजी योगेश ने मांग की कि हर थाने में विशेष सूची तैयार की जाए जिसमें ऐसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों की जानकारी सुरक्षित रखी जाए और पुलिस गश्ती के दौरान नियमित रूप से इनसे संपर्क एवं निगरानी बनाए रखे। उन्होंने वरीय पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि सभी थाना प्रभारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

Related posts

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा

महावीर मंदिर की बड़ी पहल: स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

गौरीचक के पास फतेहपुर में अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके को किया गया सील

error: