पटना, न्यूज क्राइम 24। पूर्व विधान पार्षद और कांग्रेसी नेता विभूति कवि अब हमारे बीच नहीं रहे I वे 72 वर्ष के थे I उन्होंने आज सुबह दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली I लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के मुख्य प्रवक्ता व पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष राजेश भट्ट ने विभूति कवि के निधन पर गहरा शोक जताया है श्री भट्ट ने कहा कि विभूति कवि अपने सौम्य स्वभाव और मिलनसरिता के लिए सदैव हमारे बीच मौजूद रहेंगे I
श्री भट्ट ने कहा कि विभूति कवि का संबंध कांग्रेस के प्रति समर्पित राजनीतिक परिवार से था अपने मृदुल स्वभाव के कारण पार्टी से बाहर दूसरे दलों के नेताओं से उनके अच्छे संबंध थे I विभूति कवि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बिहार सरकार में रहे पूर्व मंत्री और कद्दाबर कांग्रेसी नेता स्वर्गीय विद्याकर कवि जी के जयेष्ठ सुपुत्र थे I. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं सद्गति दे और उनके शोकाकुल परिजनों को इस असह्य दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें I
