बिहार

पटना में सीएसबी लिमिटेड बैंक का पहला ब्रांच शुरू, बैंकिंग सेवाओं को मिलेगी मजबूती

फुलवारीशरीफ, अजित। राजधानी पटना के कदमकुआं में सीएसबी लिमिटेड बैंक का बिहार में पहला ब्रांच शुरू किया गया. इस नई शाखा के खुलने से राज्य में बैंकिंग सेवाओं को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. शाखा का उद्घाटन पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग के मुख्य अतिथि संजय सिंह द्वारा किया गया. इस मौके पर बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। दक्षिण भारत के इस प्रतिष्ठित बैंक की देशभर में 335 शाखाएं संचालित हैं. अब पटना में शाखा खुलने से स्थानीय लोगों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में सीनियर बैंकर राकेश कुमार, ब्रांच मैनेजर अभिनव निशांत, क्लस्टर हेड प्रवीण मिश्रा और जोनल हेड गौरव महाजन भी मौजूद रहे. सभी अधिकारियों ने ग्राहकों को बेहतर और आधुनिक सेवाएं देने का भरोसा दिलाया। मुख्य अतिथि संजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस बैंक के आने से बिहार में बैंकिंग सेवाएं और मजबूत होंगी. उन्होंने कहा कि इससे न केवल ग्राहकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। बैंक अधिकारियों ने बताया कि नई शाखा में ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग, तेज लेन-देन और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. यह पहल क्षेत्र के विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने में भी सहायक साबित होगी।

Related posts

पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा, बिहार में आम जनता पर बढ़ा बोझ

कचरा डंप में मशीन में फंसा मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका पर एक घंटे तक हंगामा

छात्र-छात्राएं सीख रहे अभिनय के गुर, पांच दिवसीय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ

error: