बिहार

सीआरपीएफ ने हार्डकोर नक्सली बढ़न भुईया को तारचूआ जंगल से किया गिरफ्तार!

इमामगंज(न्यूज क्राइम 24): पुलिस अनुमंडल अंतर्गत छकरबंघा थाना, एसटीएफ, एव सीआरपीएफ 159 बटालियन के संयुक्त छापेमारी में एक हार्डकोर नक्सली तारचूआ जंगल से गिरफ्तार किया गया है। नक्सली बढ़न भुईया वर्ष 2004 से सक्रिय था । इनके ऊपर वर्ष 2018 में सुरक्षाबलों पर जानलेवा हमला करने का आरोपी है। इस मामले में छकरबंघा थाना में नक्सली बढ़न भुईया के खिलाफ 03/2018 केस दर्ज किया गया था।

केस दर्ज किए जाने के बाद आरोपी लगातार काफी दिनों से फरार चल रहा था। इसे गुप्त सूचना के आधार पर सीआरपीएफ ने पकड़ने में सफलता हासिल किया। बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था इसी बीच सीआरपीएफ एवं पुलिस को सूचना मिली कि अपने गांव तारचुआ में देखा गया है। इसी बात की जानकारी मिलते ही छकरबंघा थाना, एसटीएफ, एव सीआरपीएफ ने संयुक्त टीम बनाकर गांव को घेराबंदी करते हुए नक्सली बढ़न भुईया को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: