बिहार

महाशिवरात्री पर जलाभिषेक को उमड़ा जन सैलाब

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): शनिवार को अहले सुबह से ही शहरी व ग्रामीण इलाके में महाशिवरात्रि के महापावन अवसर पर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए नंगे पांव सैंकड़ो श्रद्धालुओं का जन सैलाब शिवालयो व मंदिरों में उमड़ पड़ा .इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ हर हर महादेव का जयघोष करती तो चारों दिशाए भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान होता रहा . शिवालयो व मंदिरों को आकर्षक ढंग से बिजली के रंग बिरंगी बल्बों व किसिम किसिम के फुल पत्तों से दुल्हन की तरह सजाया गया था .

सिपारा डीह श्री श्री भद्र काली मंदिर की ओर से भूत पिशाच भगवान शिव शंकर पार्वती आदि कई देवी-देवताओं के रूप धरे आकर्षक श्रद्धालुओं का शिव बारात की झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा .वही महाशिवरात्री पर समस्त देवताओं के आराध्य अजन्मा अविनाशी परमात्मा देवों के देव महादेव के पूजन का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।

भगवान शिव को बेलपत्र, भांग, धतूरा, मदार, बेर, गन्ना, पुष्पांजलि अर्पित की गई। घंटे घड़ियाल की गूंज एवं हर हर महादेव के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से शिवरात्रि का पर्व मनाया. पूजन अर्चन के बाद लोगों ने मेले का भी लुत्फ उठाया.संपतचक के शिरपतपुर में महाशिवरात्रि को लेकर 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू हुआ . 19 फरवरी को अखंड कीर्तन समापन के बाद यहां भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा .

Advertisements
Ad 1

वहीं कलश शोभा यात्रा का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ . सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश यादव ने बताया की करीब 800 श्रद्धालुओं ने गंगा घाट से पवित्र जल लेकर संपतचक पहुंची और जलाभिषेक किया . फुलवारी शरीफ थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शिव भक्ति के गीत – संगीत पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे . फुलवारी शरीफ थाना परिसर शिव मंदिर को रोलेक्स फूल पत्ती आकर्षक रंग बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया था .

फुलवारी के वाल्मी , भुसौला , राम नगर , फुलिया टोला ,नकटी भवानी चकमुसा, बभनपूरा , नगवां , जानीपुर , सबजपूरा , बजरंग बलि कोलोनी , इसोपुर , करोड़ीचक , रानीपुर , राष्ट्रीयगंज , उफरपूरा , महुआबाग़ , बीएमपी – 16 एंड बीएमपी वेटनरी कॉलेज ,अनीसाबाद , बेउर , बालमीचक , हरनीचक , मित्रमंडल कोलोनी , साकेत बिहार , बिड़ला कोलोनी , परसा बाजार , कुर्थौल , एतवारपुर समेत संपत चक , बैरिया , गोपालपुर , गौरीचक इलाकों में तमाम शिवालयो व मंदिरों में महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर जल , दूध ,धतुरा , बेलपत्र , पुष्प आदि से पूजन अर्चना करने व जलाभिषेक करने अहले सुबह से देर शाम तक महिलाओं व पुरुष श्रधालुओं का रेला उमड़ा रहा | दर्जनों जगहों पर अखंड कीर्तन व शिव चर्चा के आयोजन से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा .

Related posts

हीट स्ट्रोक पर एम्स पटना के शोधकर्ताओं का बड़ा वैज्ञानिक खुलासा

रफ्तार पकड़ता बिहार: पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा

error: