बिहार

नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग पंचायतों में लगाया गया कोविड-19 का टीका

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण स्थल बना कर टीका लगाया गया। मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को अलग-अलग पंचायत में कोविड-19 का टीका लगाया गया, वहीं प्रखंड क्षेत्र के फरही पंचायत, रामघाट पंचायत, दरगाहीगंज पंचायत, खाबदह कन्हैली पंचायत, नाथपुर पंचायत, फतेहपुर पंचायत एवं अन्य पंचायतों में कोविड का तीसरा डोज लगाया गया है। वहीं फरही पंचायत के वार्ड संख्या-एक में चतुरी साह टोला में टीकाकरण स्थल बनाया गया जहां कोविड-19 का तीसरा डोज का टीका लगाया गया।वहीं मौके पर उपस्थित नर्स मितुज कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका ममता देवी, एवं आशा दीदी मौजूद रही। वहीं नर्स मितुज ने कहा सभी व्यक्ति को कोरोना का तीसरा डोज लगवा लेना चाहिए जिससे हमलोग महामारी जैसी बीमारी से लड़ सकते हैं। वही आंगनवाड़ी सेविका ममता देवी भी लोगों को कोविड-19 का टीका लेने के लिए जागरूक करते दिखे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: