बिहार

प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में संविधान दिवस और नशा मुक्ति दिवस मनाया गया

फुलवारीशरीफ, अजित। आज प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी फुलवारी शरीफ, पटना में संविधान दिवस एवं नशा मुक्ति दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बच्चों ने पेंटिंग बनाकर और स्लोगन लिखकर आम लोगों को नशा नहीं करने का संदेश दिया।

बच्चों द्वारा लिखे गए प्रमुख स्लोगन थे- “हम सबका एक ही नारा, नशा मुक्त हो भारत हमारा”, “सब मिलकर नशा हटाएंगे, बिहार को स्वस्थ बनाएंगे”, “नशा नहीं, शिक्षा अपनाओ, देश को नई राह दिखाओ”

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर शिक्षिका नीतू शाही ने बच्चों को शपथ ग्रहण करवाई और उन्हें नशा से दूर रहने की सलाह दी, साथ ही नशे से होने वाली बीमारियों की जानकारी भी दी गई। बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर पूरे क्षेत्र में नशा मुक्त बिहार बनाने का संदेश फैलाया, जिससे ग्रामीण और स्थानीय लोगों में जागरूकता बढ़ी।

Related posts

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

error: