बिहार

नगर परिषद से स्वक्षता रथ रवाना

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): फुलवारी शरीफ नगर परिषद इलाके में साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने cके उद्देश्य से मंगलवार को स्वच्छता रवाना किया गया. आज नगरपरिषद कार्यालय के पास से स्वच्छता रथ को झंडी देखाकर चेयरमैन आफ़ताब आलमने रवाना किया है. आगाख़ान फाउंडेशन के सौजन्य से तैयार स्वच्छता रथ एक सप्ताह तक समस्त नगर छेत्र में भ्रमण करके लोगों के बीच स्वच्छता का संदेश फैलाएगा .

यह कार्यक्रम आगा खान फाउंडेशन एवं ग्राम स्वराज समिति घोषि व वित्तीय सहयोग यूरोपीयन यूनियन की ओर से किया गया . यह रथ नगर परिषद के विभिन्न वार्ड में जाकर लोगों स्वच्छता के प्रति जागरूक करेगा. साथ ही अभी चल रहे स्वच्छ सर्वेक्षण में लोगों को नागरिक प्रतिक्रया देने के लिए भी जागरूक करेगी . इस गाड़ी पर क्यू आर कोड लगाया गया है जिसे स्कैन कर अपना प्रतिक्रिया दे सकते है . वही गाड़ी के साथ दो व्यक्ति रहेंगे जो लोगों को सिटीजन फीड बैक देने मे मदद करेंगे. वही आम नागरिक से सहयोग करने की अपील की गई.

Advertisements
Ad 1

इस अवसर टेक्निकल ऑफिसर शैलजा किशोर, मों मेराज, रवि कुमार, शंभु कुमार, सुनील कुमार शर्मा, सुभद्रा कुमारी, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे.

Related posts

सीएम सम्राट चौधरी ने VC से किया शेखपुरा के 6 मॉडल विद्यालयों का उद्घाटन

सीएम सम्राट चौधरी ने शिवहर में किया बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल का लोकार्पण, कहा -अटल जी का सपना, मोदी जी के नेतृत्व में हुआ साकार

सीएम सम्राट चौधरी ने एक साथ 551 ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का किया उद्घाटन

error: