बिहार

दो पक्षों में हुई झड़प एसएसबी जवान व घूरना पुलिस ने कराया मामला शांत

1673450727107

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के घूरना थाना अंतर्गत पथराहा पंचायत के वार्ड संख्या-13 में बुधवार की सुबह दो पक्षों में लाठी डंडा के साथ झड़प हो रहा था।

उसी दौरान एसएसबी प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह सहायक उपनिरीक्षक एवं अन्य चार जवानों के साथ स्पेशल पेट्रोलिंग के लिए सीमा पिलर संख्या-191/5से
190/7 के लिए जा रहा था उसी दौरान पिलर संख्या-190/7 के समीप पहुंचा तो देखा कि दो परिवारों के बीच झड़प हो रहा है।

झड़प देख सूचना घूरना थानाध्यक्ष राजनंदनी को दिया गया।सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष घटना स्थल पहुंच कर एसएसबी जवानों के सहयोग से मामले को शांत करवाया। वहीं झड़प में कई लोग चोटिल भी हो गए हैं।

Related posts

आरजेएस का नेशनल वेज प्लेज मिशन ने न्यू डाइट सिस्टम का किया समर्थन, प्राकृतिक अहिंसा प्लेट का करेगा प्रोमोशन

एम्स पटना ने आंख से निकाला 180 ग्राम का विशाल ट्यूमर, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई उपलब्धि

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद