बिहार

फर्जी दस्तावेज बनाकर किया भूमि पर दावा, अब होगी जांच

अररिया, रंजीत ठाकुर। शनिवार को शंकरपुर में जिला पदाधिकारी द्वारा चलाए जा रहे जनसंवाद कार्यक्रम में एक जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर दावा करने का मामला प्रकाश में आया है। जयनगर निवासी जगदीश मेहता द्वारा जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर फर्जी दस्तावेज की जांच कर कार्यवाई करने का मांग किया।

आवेदन में जयनगर निवासी भुवनेश्वर मेहता उर्फ भूमि मेहता एवं मानिकचंद मेहता उर्फ मन्नू मेहता पर आरोप लगाया कि मौजा जयनगर खाता 394 का फर्जी दस्तावेज अपने पिता कुसुमलाल मेहता के नाम से तैयार कर विवाद उत्पन्न कर रहा है। जबकि रिवीजनल सर्वे में यह खाता ध्यानी मेहता के नाम से दर्ज है। जिला पदाधिकारी इनायत खान ने शीघ्र फर्जी दस्तावेज का जांच कर कार्यवाई करने का निर्देश अधिकारी को दिया है।

Related posts

सम्पतचक में दिखेगा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर का भव्य स्वरूप, 108 फीट ऊंचा बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल

पावर सब स्टेशन भवन निर्माण में अनियमितता पर विधायक ने जताई कड़ी नाराजगी

मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में पांच गिरफ्तार!

error: