बिहार

सिविल सर्जन अररिया ने क्षेत्र में किया औचक निरीक्षण

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह के द्वारा गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के कई स्वास्थ्य केंद्र का किया गया औचक निरीक्षण। कई केंद्रों से डॉक्टर सहित कर्मी रहे गायब। मिली जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन ने अंचरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र,घूरना स्वस्थ केंद्र तथा फुलकाहा स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस बाबत सिविल सर्जन से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दरमियां अनियमितता मिली है। संबंधित प्रभारी से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा दोषी पाए जाने पर कार्यवाई की जाएगी। संवाददाता के द्वारा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फुलकाहा के अधूरे भवन के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि भवन के संबंध में कई बार जिला पदाधिकारी अररिया को लिखित आवेदन दिया गया है। फिर इस संबंध में नए जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर अवगत कराएंगे भवन निर्माण कार्य पूर्ण कराने को लेकर बोलेंगे। उन्होंने बताया कि पुराने और जर्जर भवन में अभी केंद्र संचालित है मरीज एवं स्वास्थ्य कर्मी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नए भवन का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण होना चाहिए।

Advertisements
Ad 1

Related posts

मानव तस्करी रोकथाम पर एक दिवसीय कार्यशाला, ‘ऑपरेशन नया सवेरा 2.0’ की घोषणा

जहानाबाद पहुंचे आईजी, एसपी कार्यालय का किया निरीक्षण

इनरव्हील क्लब के सम्मान समारोह में समाजसेवा व प्रशासन से जुड़ी महिलाएं सम्मानित

error: