बिहार

लापता विक्की पासवान की हत्या कांड का खुलासा होने के बाद परिजनों ने किया हंगामा

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): बेउर से लापता प्रॉपर्टी डीलर विक्की पासवान का अपहरण कर मोतिहारी ले जाकर हत्या कर देने का पटना पुलिस द्वारा खुलासा करने के बाद विक्की पासवान के परिजनों का गुस्सा पुलिस प्रशासन के खिलाफ उबल पड़ा।

इस हत्याकांड का खुलासा होने के बाद विक्की पासवान के परिजन सुबह-सुबह बेउर थाना पर धमक पड़े और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर अपना गुस्सा उतारा। इतना ही नहीं हो हल्ला मचा रहे परिजनों को बेउर थाना के पुलिस ने जब वहां से खदेड़ा तो वे लोग अनिसाबाद गोलंबर पर पहुंचे और यहां हाईवे जाम कर टायर आदि जलाकर करीब 1 घंटे तक जमकर हो हल्ला किया। विक्की पासवान के परिजनों के हो हंगामे से इस हाइवे पर न्यू बाईपास अनीसाबाद चितकोहरा फुलवारी पटना खगौल मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। इन मार्गों पर सैकड़ों वाहन चिलचिलाती धूप में फंसे रहे। वही मौके पर मौजूद गर्दनीबाग और बेऊर थाना के पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने में जुटे रहे लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हो रहा था। इसके बाद घटनास्थल पर सचिवालय डीएसपी दल बल के साथ पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। मालूम हो कि 29 अप्रैल से लापता बेउर के प्रॉपर्टी डीलर विक्की पासवान की हत्या उसके अपने ही बिजनेस पार्टनर ने मोतिहारी में ले जाकर सुपारी किलर अपराधियों के द्वारा गला दबाकर कर दिया था। इस घटना में मोतिहारी के पिपरा थाना की पुलिस वहां सड़क किनारे लावारिस रूप में विक्की पासवान की लाश को बरामद कर नियमानुसार 72 घंटे तक सुरक्षित रखने के बाद जब पहचान नहीं हो पाए तो उसका दाह संस्कार कर दिया था। पटना पुलिस के इस खुलासे के बाद विक्की पासवान के परिजन पुलिस की बातों को मानने को तैयार नहीं थी मौके पर मौजूद विक्की पासवान की बहन पत्नी और भाई समेत अन्य परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।

Related posts

70वीं BPSC रद्द करने और TRE 4.0 में एकल परीक्षा की मांग, छात्रों ने किया CM आवास मार्च

आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर पटना नगर निगम के नोटिस पर विधायक रत्नेश कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

स्कूल की छात्राओं ने चौक थाना के पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

error: