बिहार

समर कैंप में बच्चों और युवाओं ने दिखाई प्रतिभा, प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

फुलवारीशरीफ, अजित। सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच, वाल्मी, फुलवारी शरीफ द्वारा 31 मई से 5 जून 2026 तक आयोजित समर कैंप में बच्चों एवं युवाओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. समर कैंप के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कैंप में नाट्य कला, नृत्य, संगीत, वादन, चित्रकला एवं कराटे से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया. इसके अलावा प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा सामाजिक दायित्वों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Advertisements
Ad 1

संस्था के सचिव महेश चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों और युवाओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है. ऐसे कार्यक्रम उनकी रचनात्मक क्षमता को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना का भी विकास करते हैं। समर कैंप के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को संस्था की ओर से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया. आयोजन के दौरान प्रतिभागियों, अभिभावकों और प्रशिक्षकों में उत्साह का माहौल बना रहा।

Related posts

पटना में इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई गई देव पूर्णिमा, सहस्र जल से हुआ महाप्रभु का महाभिषेक

बिहार : 2 जुलाई को मलाहीपकड़ी तक पटना मेट्रो का लोकार्पण, CM सम्राट चौधरी

मणिअप्पा पंचायत बनी जनभागीदारी आधारित ग्रामीण विकास की मिसाल

error: