ताजा खबरेंबिहार

भारतीय टीम इंडिया की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं

Advertisements
Ad 5

पटना: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को ब्रिसबेन टेस्ट मैच में करारी शिकस्त के साथ ही इतिहास रच दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. इसी शानदार जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खिलाडियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है मुख्यमंत्री ने कहा कि टीम इंडिया की ये जीत उनकी मेहनत, ऊर्जा और धैर्य के साथ दृढ़ संकल्प को दर्शाता है.

Advertisements
Ad 1

गौरतलब है की ब्रिसबेन के गाबा में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में दिए गए 328 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 7 विकेट पर 329 रन बनाए. इस तरह भारत ने मैच पर तो कब्जा जमाया ही साथ ही टीम ने चार मैचों की सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली।

Related posts

50 लाख की लूट मामले में पांच गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त हथियार व 02 बाइक बरामद!

BREAKING : कड़ाके की ठंड को लेकर पटना DM का आदेश, 16 जनवरी तक प्री-स्कूल व कक्षा-1 से पहले की पढ़ाई बंद

पटना सिटी से बड़ी कार्रवाई: टेम्पु चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार!

error: