बिहार

केक काटकर राकेश कुमार यादव का मनाया जन्मदिन

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): राष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं समाजसेवी राकेश कुमार यादव के चहितों ने उनका जन्मदिन बाललीला गुरुद्वारा स्थित ग्रैंड स्पाइसी रेस्टुरेंट में धूमधाम के साथ मनाया। सभी युवा साथियों ने उनसे केक कटवाया और एक दूसरे को केक खिलाकर “केक’ वाली सेल्फी भी ली। वहीं लोगों ने उनकी लंबी आयु की कामना की। यह सिलसिला लगातार देर शाम तक चलता रहा। लगातार उनके परिवार वाले सहित उनके साथियों ने घर आकर भी केक को कटवाया। तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया से लेकर घरों तक बधाइयां का तांता लगा रहा। इस अवसर पर गोविंद पांडेय, नवनीत कुमार, गुड्डू, सुमित, बंटी पटेल, शानू सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

बतादें की समाजसेवी आरके यादव लगातार अपनी सेवा लोगों के बीच देते रहते हैं। हर लोगों की समस्या को अपनी समस्या समझते हुए उसका निदान करते हैं। गरीब असहाय लोगों की मदद, समय-समय पर हर तरह की कैम्प लगाकार या फिर रक्त दान करना इन सभी चीजों में हर समय तैयार रहते हैं। जिस कारण आज लोगों का प्यार इनको लगातार मिल रहा हैं। टीम की ओर से भी ढ़ेरों सारी शुभकामनाएं एवं बधाई।

Related posts

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,731 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना-गोबरधन को मंजूरी दी

error: