बिहार

कैट ने प्रमुख समाजसेवी कमल नोपानी को मेयर का प्रत्याशी घोषित किया

बिहार(न्यूज़ क्राइम 24): सरकार ने मेयर का चुनाव को पहली बार जनता के द्वारा चुनें जाने के इस निर्णय को कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) बिहार ने स्वागत किया है । इसमें कोई भी राजनीति नहीं होंगी इससे प्रबुद्ध नागरिक, बुद्धजीवी, समाज सेवी और स्वच्छ छवि वाले लोगों को चुनाव मैदान में उतरने का मौका मिलेगा ।सरकार के इस निर्णय को देखते हुए कैट बिहार ने पटना में सभी प्रबुद्ध नागरिकों, शिक्षाविदों, व्यापारियों, छोटे मझोले दुकान दार नेताओं के साथ एक बैठक आयोजित किया और उस बैठक में सर्वसम्मति से कैट चेयरमैन प्रमुख समाजसेवी श्री कमल नोपानी जी को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया गया है। इस बैठक में सर्व श्री तिलक राज गांधी,कैट अध्यक्ष अशोक सोनार,अजय गुप्ता, राकेश राय, शशीकांत गुप्ता, अभिषेक जी, रंजीत कुमार बादल, अरुण कुमार,शिव कुमार गुप्ता,दिवाकर जी, गोपाल कृष्ण, किशोर कुमार लहेरी,डा जगन्नाथ गुप्ता,रेशमा प्रसाद, विक्रमादित्य जी व गोविंद बंसल मौजूद थे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

राष्ट्रीय शहरी आजीविका समूह के सदस्यों को एचआईवी एड्स पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण

error: