ताजा खबरेंबिहार

पटना साहिब के मुख्य ग्रंथी की हत्या का चौक थाना में धारा 302 मामला दर्ज!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी भाई राजेंद्र सिंह की मौत से हर लोगों के मन मे सवाल है कि उन्होंने आत्महत्या किया है या फिर उनकी हत्या की गई है। ग्रंथी जी के मौत के पीछे क्या राज है उसकी तलाश करने में एफएसएल की टीम लगातार काम रही है। इस बीच एक और ख़बर निकलकर सामने आरही है कि चौक थाना की पुलिस ने भाई राजेंद्र सिंह की हत्या किए जाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आइपीसी की धारा 302 के तहत दर्ज किए गए इस मामले में धारा 34 लगायी गयी है। दिए गए आवदेन में पुत्र ने मुख्य ग्रंथी की हत्या किए जाने की बात नहीं की है और न ही किसी को नामजद या अज्ञात को आरोपित किया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से जांच में जुट गई है।

संदिग्ध अवस्था में खून से लथपथ थे मुख्य ग्रंथी-

Advertisements
Ad 1

बीते 13 जनवरी को पटना साहिब गुरुद्वारा कैंपस के आवास में सुबह करीब 8 बजे भाई राजेंद्र सिंह संदिग्ध अवस्था में अपने कमरे में खून से लथपथ मिले थे, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती किया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था और उनकी हालत में लगातार सुधार भी हो रहा था, लेकिन रविवार की देर रात 2:45 बजे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बात आती है सुरक्षा की तो पटना साहिब गुरुद्वारा की सुरक्षा में बीएमपी के 14 कॉन्स्टेबल के साथ कई सब इंस्पेक्टर की तैनाती की गई है। फिर भी इस तरह की घटना होना इसमे सुरक्षा में ढील दिखता नजर आरहा है।

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री

error: