बिहार

मुखिया नीरज कुमार व वार्ड सदस्य संजय वर्मा की हत्या के विरोध में नौबतपुर में कैंडल मार्च

नौबतपुर(अजीत यादव): पटना के नौबतपुर में रामपुर फरीदपुर के नवनिर्वाचित मुखिया नीरज कुमार व नौबतपुर के वार्ड सदस्य संजय वर्मा की हत्या के कई दिनों बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से समर्थकों व आम जनता में जनाक्रोश उबल पड़ा शुक्रवार की देर शाम हजारों की संख्या में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों की हत्या के विरोध में नौबतपुर में विशाल कैंडल मार्च निकाला गया।

Advertisements
Ad 1

नीरज मुखिया और संजय वर्मा के हत्यारों को गिरफ्तार करो पुलिस प्रशासन हाय-हाय जनप्रतिनिधियों की हत्या लोकतंत्र पर खतरा आदि नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च अमरपुरा गेट से होते हुए बिक्रम मोड़ तक गया। कैंडल मार्च में शामिल हजारों समर्थक व आम जनता ने सरकार से मांग किया है कि नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए ताकि आम जनता का लोकतंत्र में विश्वास बरकरार रहे। कल दिन मार्च में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के परिवार मित्र व पंचायत के आम लोगों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ नागमणि कुशवाहा, कृष्णा सिंह कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, नौबतपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख शैलेश कुमार, रोहित कुशवाहा और अविनाश मेहता आदि मौजूद थे।

Related posts

जिलाधिकारी के निदेश पर पटना शहर में आज सातवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

बिहार के शिक्षा मंत्री ने तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरुद्वारा में मत्था टेका

नौकरी और रोजगार की मांग करने वाले टीआरई 4 के अभ्यर्थियों पर पुलिसिया लाठीचार्ज पर एजाज अहमद ने कहा…

error: