बिहार

बिहार के व्यवसायी, उद्यमी और युवा विकसित बिहार के लिए प्रतिबद्ध : डॉ दिलीप जायसवाल

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर दिलीप जायसवाल ने कहा है कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार सर्वज्ञ हिताय और सर्वज्ञ सुखाए की नीति और काम करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास का संकल्प तभी साकार होगा।

डाक्टर जायसवाल गाय घाट स्थित के एल 7 में व्यवसायी, प्रबुद्ध जन और उद्यमियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठकों बिहार विधान सभा के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव, पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिंहा , नितिन अभिषेक, विनय कुमार बाला, विनोद कुमार, सरोज जायसवाल , शिशिर कुमार सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए देश और प्रांत के चौमुखी विकास के लियं कमल के निशान पर ईवीएम मशीन का बटन दबा कर एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से जितने का संकल्प लिया गया।

Advertisements
Ad 1

डाक्टर जायसवाल ने कहा कि मोदी नीतीश की सरकार ने किसानों को सम्मान निधि 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार किया है ।व्यापारी वर्ग के लिए जी एस टी को सरल बनाने से उपभोक्ता वस्तु की कीमत कम हुई। 50 लाख से अधिक युवाओं को मिला सरकारी नौकरी और रोजगार,2030 तक एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। अब 1.67करोड़ परिवारों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 1.21 करोड़ से अधिक महिलाओं को रोजगार शुरू करने हेतु 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं आगे व्यापार बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। आवागमन हेतु बिहार को 2 नमो भारत,26 अमृत भारत, 28 वंदे भारत ट्रेन मिले हैं तो बिहार के 98 रेलवे स्टेशन को अपग्रेडेड किया जा रहा है। पटना एयरपोर्ट का आधुनिकरण, दरभंगा और पूर्णिया के शुरुआत के बाद 6 और नए एयरपोर्ट से जल्द उड़ान भरने की तैयारी शुरू है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने बिहार कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने पटना में 1200 शैय्या के नये अस्पताल भवन सह आवसीय भवन के निर्माण कार्य का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत 02 लाख से अधिक प्रभावित किसानों

error: